19, 20, 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में भ्रमण करेगा वाहन : शैलेश नितिन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 19 अप्रैल 2019 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी की देशव्यापी लोकप्रिय योजना न्याय के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये प्रचार वाहन राजधानी रायपुर से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा घोषित न्याय योजना के प्रचार प्रसार तथा इस योजना से देश की जनता को 6000 रू. प्रतिमाह प्राप्त होगा जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति को भी लाभ होगा, को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के महामंत्रीद्वय महेन्द्र छाबड़ा, अरूण भ्रदा, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, सचिव सलाम रिजवी, सुरेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
प्रचार वाहन 19 अप्रैल 2019 शुक्रवार को राजीव भवन रायपुर से भनपुरी पेट्रोप पंप चौक, बीरगांव-बंजारी धाम, धरसींवा, सिमगा, तिल्दा, खरोरा, संडी, पलारी, बलौदाबाजार, भाटापारा। 20 अप्रैल 2019 शनिवार को भाटापारा, हिर्री, चकरभाठा, बिलासपुर, चांपा, सक्ति, रायगढ़। 21 अप्रैल 2019 रविवार को रायगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, कोतबा, कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *