पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाएगी, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Chhattisgarh

रायपुर /13नवंबर2022,पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाएगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अन्य अतिथियों के साथ 11:30 बजे इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा इस बाल दिवस पर अतिथियों की
अगवानी से लेकर संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन बच्चों के द्वारा ही किया जाएगा बस्तर एवं सरगुजा के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे |
इस समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकेश यादव विकास उपाध्याय महापौर एजाज ढेबर व विधायक कुलदीप जुनेजा
होंगे /
उक्त आशय की जानकारी देते हुए समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बताया कि
विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहे बच्चों का जहां सम्मान होगा वही
स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी इस प्रदर्शनी में बालवाड़ी के माध्यम से बच्चों का सीखना ,बहुमुखी प्रतिभा शाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतीकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, बच्चों द्वारा कुशल वाचन मौखिक गणित का प्रदर्शन, खिलौनों से सीखना अंगना में शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों द्वारा तैयार सामग्री की प्रदर्शनी, विभिन्न कौशलों में दक्ष कुशल बच्चों का प्रस्तुतीकरण, गणित एवं विज्ञान क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूल के बच्चों द्वारा अपने स्कूल में किए जा रहे गतिविधियों का प्रदर्शन ,खेलकूद एवं शारीरिक विकास आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं का प्रदर्शन ,स्थानीय भाषा में शिक्षा एवं संविधान से परिचय आदि विषयों के लगभग एक दर्जन स्टॉल लगाए जाएंगे स्टॉल का नेतृत्व बच्चों द्वारा ही किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *