थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत बंजारी नगर डगनिया के पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ किया गया आरोपी को गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 20.10.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत बंजारी नगर डगनिया पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अवैध रूप से रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवचरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चैधरी द्वारा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रतीक ताण्डी निवासी डी.डी.नगर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तथा दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में नाईट्राजेपम नामक प्रतिबंधित नशीली प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में प्रतीक ताण्डी से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी प्रतीक ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 850 नग नाईट्राजेपम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 6,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एम वी 9973 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 515/22 धारा 22बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के काले कारोबार के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए विगत 15 दिवस में थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 306/22 के प्रकरण में 07 आरोपी, थाना मंदिर हसौद के अपराध क्रमांक 618/22 के प्रकरण में 01 आरोपी एवं थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 594/22 के प्रकरण में 01 आरोपी एवं थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमाक 515/22 के प्रकरण में 01 आरोपी इस प्रकार कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 2,60,000 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया है । नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी – प्रतीक तांडी पिता जीतेन्द्र तांडी उम्र 20 वर्ष छोटा हनुमान मंदिर के पास डगनिया थाना डी डी नगर रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *