छत्तीसगढ़ : रायपुर10 अप्रैल 2019 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12.04.2019 शुक्रवार को 11.30 बजे हेलीपेड भिलाई 3 से भिंभौरी, विधानसभा-जिला बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.05 बजे भिंभौरी़, दोपहर 01.25 बजे दाढ़ी, दोपहर 02.50 बजे खैरझिटी, शाम 04.15 बजे निकुम, शाम 05.45 बजे उतई, शाम 06.45 बजे भिलाई 3, शाम 07.40 बजे सुपेला, रात्री 08.40 बजे पुराना बस स्टैण्ड, दुर्ग में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्री 09.45 बजे पुराना बस स्टैण्ड, दुर्ग से मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 के लिये रवाना होंगे।
दिनांक 13 अप्रैल 2019 शनिवार को सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन हेलीपेड, भिलाई 3 से कांसाबेल विधानसभा पत्थलगांव, जिला जशपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.05 बजे कांसाबेल, दोपहर 01.45 बजे धर्मजयगढ़, दोपहर 03.25 बजे बरमकेला में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे रायगढ़ में रोड शो एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे रायगढ़ में रोटरी कल्ब के,कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।