बड़ी खबर आई सामने..शहीद भीमा मंडावी के पिता का बयान ने चौकाया

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :दिनांक 10 अप्रैल 2019 बुधवार बस्तर के दंतेवाड़ा में कल शाम को हुई नक्सली विस्फोट में भाजपा विधायक भीमा मंडावी सहित 5 जवान शहीद हो गए।भीमा मंडावी के पिता लिंगा मंडावी ने बुधवार को चौंकाने वाला बयान दिया है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, भीमा के पिता ने मीडिया से बात करते हुए स्थानीय गोंडी बोली में बताया है कि मंगलवार को सुबह उनके घर पर एक व्यक्ति आया था। उसने धमकी दी थी कि हम तुम्हारे बेटे को मार डालेंगे। शाम तक तुम्हारे विधायक बेटे की लाश आएगी। नक्सलियों ने मंगलवार को कुआंकोंडा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी नकुलनार रोड पर भाजपा के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी के मारे जाने के साथ ही चार जवान शहीद हो गए थे।

आई ने घटना के पहले भीमा मंडावी को उस रस्ते में जाने से मना किया था, फिर भी मंडावी ने टी आई की बात नही मानी।

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद भीमा मंडावी की मोबाइल अभी तक पुलिस को नही मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *