अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

Chhattisgarh

अंबिकापुर 14 अगस्त 2022 : कैबिनेट मंत्री  टी एस सिंहदेव ने आज अंबिकापुर से धौरपुर पहुंचकर स्व वीरभद्र सिंह (सचिन बाबा) को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की। इसके बाद  सिंहदेव अंबिकापुर स्थित जयस्तंभ चौक में आयोजित आजादी गौरव यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और जयस्तंभ चौक की दुकानों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाया। इस दौरान श्री सिंहदेव ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस को अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव इसके उपरांत अंबिकापुर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और आजादी गौरव पदयात्रा में शामिल रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *