रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेश कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आगामी 5 अगस्त को आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन राजभवन घेराव 9 अगस्त से आयोजित विधानसभा स्तरीय पदयात्रा तथा आजादी के हीरक महोत्सव के समापन समारोह पर 15 अगस्त 2022 को राजधानी रायपुर में आयोजित विशाल सभा के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया , और इस समिति में केवल 7लोग हैं जो इस प्रकार है, रामगोपाल अग्रवाल , अमरजीत चावला , रवि घोष , गिरीश देवांगन , सुशीला आनंद शुक्ला, गौरव वर्मा और गिरीश दुबे इस समिति के सदस्य हैं।
इसकी जानकारी कांग्रेश पार्टी संगठन के पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेश प्रभारी पीएल पुनिया, के सी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के सचिव चंदन यादव, और सप्तगिरि शंकर उलका तथा समस्त पदाधिकारी गण कांग्रेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी को और सभी मंत्री गण समस्त सांसद विधायक सभ्य सभी अध्यक्ष गण जिला शहर नगर ब्लॉक और समस्त प्रदेश अध्यक्ष अगर मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग तथा अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति को दिया गया है।