पुनिया ने कहा की आज विशेष मौका है जब चुनावो की घोषणा हो चुकी है, और नतीजे मई में आएंगे

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 04 अप्रेल2019 गुरुवार को राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कांग्रेस प्रभारी पीएल पुंनिया की मौजूदगी में कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की कांग्रेस के घोषणा पत्र में न्याय योजना, महिला सुरक्ष, देश की सुरक्षा आदि विषयो पर गहन चिन्तर कर विशेषज्ञ लोगो की राय ले कर बनाया गया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की आवाज़ है।

इस अवसर पर पीएल पुनिया ने कहा की आज विशेष मौका है जब चुनावो की घोषणा हो चुकी है, और नतीजे मई में आएंगे, इसके पहले सभी दल अपना घोषणा पत्र जारी करते है।

चुनावो के पहले आईसीसी ने भी सभी वर्क के लोगो के बात कर इसे बनाया। इसलिए हम कहते है की ये लोगो के मन की बात है। इस घोषणा पत्र को राहुल गांधी ने जारी किया है और आज पूरे भारत में इसे जारी किया जा रहा है। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा है की हमारा पूरा मैनिफेस्टो न्याय पर आधारित है। हमारी न्याय योजना एक क्रांतिकारी योजना है, इस योजना की घोषणा छतीसगढ़ में पहली बार की गई थी।

न्याय योजना के तहत सभी परिवार की सहायत दी जाएगा, और किसी भी स्कीम में कोई भी कटौती नही की जाएगी। वही बहजप कहती है की इसके लिए पैसा कहा से आएगा, अगर गरीबो के लिए नियत हो तो पैसे तो आते है। न्याय योजना गरीबी पर वार है।

किसानों के भी घोषणा पत्र में जिस प्रकार कर्ज माफ हुआ है वैसे ही दूसरे प्रदेशो में भी होगी माफी, इतना ही नही हम ये चाहते है की ऋण मुक्ति की बात होगी माफी की नही जिससे कभी कर्ज की जरूरत ही नही होगी।

युवाओ के लिए भी घोषणा पत्र में बहुत कुछ है, नए पद सर्जित किये जाएंगे। सरकार बनते ही इस पदों में भर्ती होगी, ये जुमले बाजो की तरह नही है जिसमे नए काम नही मील बल्कि नोटबन्दी के चलते बहुत लोगो का रोजगार छीन गया।

नई सरकार का जब पहला सत्र होगा महिलाओ को आरक्षण दिया जाएगा। आने वाले समय में शिक्षा के लिए क्वालिटी एजुकेशन का प्रावधान किया जाएगा। जो भजपा ने अर्थव्यवस्था चौपट की है उसे सुधार जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *