सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कांकेर में दिनांक 04अप्रेल गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली थी, तभी नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम मौला के जंगलों में नक्सलियों और पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया है। इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *