रायपुर : बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरेन्देश्वरी पहुँची रायपुर , डी पुरेन्देश्वरी ने कहा कल से लेकर 3 दिन हमारे कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण होगी।
संगठन में प्रशिक्षण वर्ग की बहुत बडी अहमियत होती है। हमारे पुराने कार्यकर्ता और नए कार्यकर्ता सभी को प्रशिक्षण दिया जाता है। हमारे केंद्र सरकार ने नए कार्यक्रम लेकर आए हैं उनके बारे में सुशिक्षित करते हुए उनका प्रशिक्षण किया जाएगा। जो नए हमारे पार्टी से जुड़े हुए हैं उन्हें हमारे पार्टी के इतिहास और सैद्धांतिक विचार के बारे में बताते हुए उनको केवल सदस्य ही नहीं बीजेपी के परिवार के सदस्य के नाते जोड़ते हैं। जैसे सभी को पता है पार्टी का विश्वास है, सबके साथ सबका विकास ,उनसे जुड़े हुए सभी विषयों पर हमारे कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण होगी।
राष्ट्रपति को लेकर कहा एनडीए के कार्यकाल में तीन बार राष्ट्रपति बनाने का मौका मिला।पहले अब्दुल कलाम फिर रामनाथ कोविंद अब राष्ट्रपति के नाते द्रोपति मुर्मू को पूरा देश ने आशीर्वाद दिया।
आज जो घटना घटी है बहुत दुख की बात है आज द्रोपति मुर्मू को लेकर जिस तरह से अधीर रंजन चौधरी ने टिप्पणी की या शर्मनाक है
सोनिया गांधी पूरे देश से माफी मांगे : डी पुरंदेश्वरी
डी पुरंदेश्वरी ने कहा राष्ट्रपति पद को अपमानित करने की बात है, इसलिए पूरे देश से माफी मांगना चाहिए,इसके साथ आदिवासियों से भी माफी मांगना पड़ेगा।
*राज्य सरकार के गोबर के बाद गोमूत्र खरीदी को लेकर डी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना कहा सबको पता है गोबर में कितना घोटाला है अब दूसरे घोटाले की तैयारी की नई रूपरेखा तैयार है।