छत्तीसगढ़ के डीजीपी बदले गए:मुख्यमंत्री की नाराजगी जताने के दो दिन बाद डीएम अवस्थी हटाए गए, अब अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के चीफ

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को मुख्यमंत्री की नाराजगी भारी पड़ी। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दो दिन बाद अवस्थी को पद से हटा दिया गया है। अब अवस्थी से तीन साल जूनियर अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नये मुखिया होंगे। गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया। 1989 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा अभी एंटी नक्सल ऑपरेशन के महानिदेशक और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के प्रमुख हैं। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक जुनेजा को अभी पुलिस महानिदेशक का चालू प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार ने औपचारिक अनुमति की जरूरत होती है। जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पूर्णकालिक नियुक्ति दी जाएगी। अभी तक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे 1986 बैच के डीएम अवस्थी अब राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *