प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन आंदोलन को भाजपा का समर्थन

Chhattisgarh

रायपुर : प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन के द्वारा आयोजित आंदोलन को समर्थन देने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय  धरना स्थल पहुँचे। अधिकारी कर्मचारी के आंदोलन को सम्बोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसान युवा कर्मचारी समेत हर वर्ग को ठगा है जिसके चलते आज प्रदेश का काम काज ठप्प हो गया पूरे प्रदेश में पाँच लाख कर्मचारी आंदोलन कर रहे और जीडीपी के नाम से अपना पीठ ठोकने वाली सरकार इस मामले में ख़ामोश क्यो है केंद्र सरकार ने जब केंद्रिय कर्मचारियों के लिए डीए घोषित किया तो राज्य सरकार ने डीए ना घोषित करके कर्मचारियों को निराश किया । ठीक अजित जोगी की तर्ज़ पर राज्य सरकार इनका एरियस की राशि हड़पने की फ़िराक़ में है । कर्मचारियों की माँग पूरी तरह जायज़ है तथा यह उनका हक़ है जिसे सरकार को देना होगा इस आंदोलन को भाजपा छत्तीसगढ़ अपना पूरा समर्थन देती है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव ने 88 कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधियो से भेंट कर लड़ाई जारी रखने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *