शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 5 अक्टूबर 2026 को पत्थलगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी 3 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे उसे कार से लुड़ेग झंडा घाट के जंगल की ओर ले गया।

वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, गाली-गलौज की और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांचपीड़िता की शिकायत पर पत्थलगांव थाने में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 296 और 351(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने गवाहों के बयान लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों की सहमति से पीड़िता का महिला चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।7 अक्टूबर को गिरफ्तारी, कार जब्तपुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश यादव को 7 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विद्या राम यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक एवं चंद्र विजय साय तथा आरक्षक वीरेंद्र यादव, देव सिंह और राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *