रायपुर -‘राजधानी रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर ने आज राजधानी के श्याम नगर वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों को राशन वितरण किया एवं मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से रायपुर शहर को सुन्दर तरीके से राजधानी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने निरंतर कार्य करने हेतु सकारात्मक ऊर्जा शक्ति देने सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद माँगा. महापौर ढेबर ने कहा कि वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण काल के दौर में सभी लोगों को बुजुर्गों की हरसंभव तरीके से आगे आकर सहायता अवश्य करनी चाहिए,ऐसा करके हमें समाज के प्रति अपना नैतिक दायित्व निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए. महापौर ढेबर ने कहा कि जीवन में विकास करने बुजुर्गों का सम्मान कर उनका सुभाशीष प्राप्त करना जीवन में प्रत्येक नागरिक के लिये परम अनिवार्य दायित्व निर्वहन से सम्बंधित विषय है. जिसे हम सभी को मिलकर अच्छी तरह से समाज में निभाना है.