MP के कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, 6 की मौत, हाथरस में हादसा

Madhyapradesh

MP : कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, 6 की मौत, हाथरस में हादसा।

मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक डंपर ने रौंद दिया। 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा। ये सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे थे। मृतक कांवड़िये ग्वालियर के उटीला थाना इलाके के बांगीपुरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में 1 घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार देर रात सवा दो बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद एक कांवड़िये ने बताया कि हम एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी ड्राइवर ने डंपर चढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *