शिवराज की आज सुकमा-कोंडागांव में सभाएं

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल 03 अप्रैल को बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौहान कल विशेष विमान से सुबह 10.30 बजे राजधानी पहुंचेंगे। निजी हेलिकॉप्टर से चौहान यहां से सुकमा जाएंगे। वहां वे 11.40 बजे मिनी स्टेडियम में आमसभा लेंगे। दोपहर 12.35 बजे यहां से चौहान कोंडागांव रवाना होंगे और वहां विकासनगर के स्टेडियम मैदान पर 1.15 बजे आम सभा लेंगे। चौहान यहां से अपराह्न 3.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.45 बजे एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। चौहान शाम 06 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।Lप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *