कांग्रेस संगठन चुनाव, डीआरओ-बीआरओ की बैठक

Uncategorized

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव को लेकर जिला और ब्लॉक निर्वाचन पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई है। संगठन चुनाव को लेकर इस बैठक में रणनीति बनाई जाएगी। जिला और ब्लॉक में बनाए गए प्रतिनिधियों को चुनाव कराने के संबंध में प्रशिक्षण और अन्य जानकारी दी जाएगी। बैठक में राज्य निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव के लिए बीआरओ नियुक्त किया गया है। बीआरओ अपने प्रभार वाले ब्लॉक का दौरा कर वहां के कांग्रेस विधायक और पदाधिकारियों से चर्चा कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नामों का सुझाव देंगे। उनके द्वारा वहां पर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिन ब्लॉकों में सर्वसम्मति नहीं बनेगी, वहां पर चुनाव कराया जाएगा। बैठक में निर्वाचन से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। बताया जाता है कि दो माह पीछे चल रहे संगठन चुनाव को समय पर पूरा करने कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
उल्का आज आएंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का मंगलवार को प्रातः 7.45 बजे रायगड़ा ओडिशा से रायपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला एवं ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 4 बजे रायपुर से रायगड़ा ओडिशा रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *