सीटी बस से भीषण टक्टर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : राजघनी रायपुर 31 अक्टूबर  राजधानी रायपुर में बड़े बस हादसे की खबर मिल रही है।

https://youtu.be/tJLPzRO0w7g

स्कूल बस और सिटी की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी है। एक स्कूली बच्चों समेत 4 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कुछ और बच्चों की भी मौत की खबर आ रही है। एक बच्ची के गंभीर रुप से जख्मी होने की भी खबर है। बस केद्रीय विद्यालय की बतायी जा रही है।

कोटराभाटा चौक के पास सेक्टर 21 में हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 स्कूली बच्ची की मौत हो गयी, वहीं एक कंडक्टर और एक और बच्ची की घटन में मौत हो गयी है।

हादसा रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को लेकर घर जा रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही सिटी बस की आमने-सामने की टक्टर हो गयी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी।

हादसे की पूरी जानकारी अभी तक नहीं आ पायी है, विस्तृत खबर का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन ये बड़ा ही भीषण हादसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *