रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस द्वारा देश भर में ईडी कार्यालय का घेराव से कांग्रेस के चरित्र को लेकर आश्चर्य होता है कांग्रेसी गवर्नमेंट के समय मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री से तब उन्हें दो बार ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया 9 घंटे उनसे पूछताछ की तब उन्होंने कोई ऐसा प्रदर्शन या लाव लश्कर नहीं लाया बल्कि अकेले उसका सामना किया ईडी के मामले में कांग्रेसका प्रदर्शन चोर मचाए शोर मचाए शोर की तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां की स्थिति को अनदेखा कर उसमें शामिल होने गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार को घेर ते हुए ओपी चौधरी मामले पर कहा एक वीडियो के माध्यम से कोयला चोरों का पर्दाफाश किया लेकिन सरकार उन्हें ना पकड़कर उल्टा ओ पी चौधरी के खिलाफ ही कार्यवाही कर रही है यह अजीब सरकार है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा मध्यान भोजन के 182 करोड़ रोके जाने के सवाल पर कहा,,, कि राज्य सरकार ने पिछले वर्षों का हिसाब नहीं दिया इसके कारण रोका गया है उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति ऐसी है कि खाता ना वही भूपेश जो कहे वही सही इस तरह की कार्रवाई चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा रायगढ़ और पखांजूर में भाजपा विधायकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है पखांजूर में मक्का का समर्थन मूल्य नाम मिलने के खिलाफ पूर्व विधायक भोजराज नाग धरने पर बैठे थे उन्हें गिरफ्तार किया गया इसी तरह रायगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की गई है युवा मोर्चा और अन्य भाजपा के अनुषांगिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन इन मामलों में किया जाए।