रक्तदान महादान,युवा आगे आकर करें रक्त दान: तुलसी कौशिक सीएम निज सहायक

Uncategorized

रायपुर : 7जुलाई 2025, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित मुख्यमंत्री का द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को शहर में भटकना न पड़े यह सोच कर कुनकुरी सदन स्थापित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी सम्हालने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक तुलसी कौशिक को रखा गया है।

मुख्यमंत्री साय के तत्वावधान में एवम मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक के प्रेरणदायी मार्गदर्शन एवं मुख्य संयोजन में आयोजित समाजहितैषी विशाल रक्तदान शिविर में आज सक्रिय सहभागिता कर तुलसी कौशिक ने अपना नैतिक और सामाजिक दायित्व निभाया। तुलसी कौशिक ने बताया कि रक्तदान एक महान सेवा है।

यह न केवल किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों की सच्ची मिसाल भी प्रस्तुत करता है। इस पुण्य आयोजन के सफल संचालन हेतु तुलसी कौशिक ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी युवा साथियों से आग्रह किया कि आगे बढ़कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सेवा कार्य को और व्यापक बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *