मौसम विभाग ने किया अलर्ट .. 4 घंटे में 19 जिले में तेज अंधड़ …

Uncategorized

रायपुर : मौसम विभाग ने अलर्ट  किया है। अगले 4 घंटे में प्रदेश में तेज अंधड़ चलने की चेतवानी दी है। प्रदेश के 19 जिलों के लिए  अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पेंड्रा, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, जांजगीर, रायगढ़, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर से लगे जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान मुंगेली का है, रायपुर में भी 43 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया है, लोकल फिनोमिना की वजह से बस्तर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, रायपुर में भी गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. बारिश से तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *