भाजपा के शक्तिकेंद्र कार्यविस्तार योजना में शामिल होंगे प्रमुख पदाधिकारी

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्य विस्तार योजना का शुभारंभ 5 मई को होगा। जिसमें प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी अपने मंडलों व बूथ केन्द्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रमुख पदाधिकारी शक्तिकेन्द्रों में विस्तारक के रूप में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से अपने बूथ व शक्ति केन्द्र को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय 5 मई को कार्य विस्तारक प्रवास के तहत कुनकुरी के पंडरीपानी फरसबहार मंडल के गजियाडीह शक्तिकेन्द्र व जामटोली बूथ में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा के सिरगिट्टी मंडल के बूथ तिफरा व शक्ति केंद्र कालिकानगर में, प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल जांजगीर-चांपा के पाली बूथ में, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर में, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय दुर्ग, सासंद अरूण साव बिलासपुर के बोदरी मंडल के ग्राम पिरैया में, विजय बघेल दुर्ग में, संतोष पाण्डेय कवर्धा के सहसपुर-लोहारा बूथ में, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद शहर के बूथ में, प्रदेश महामंत्री किरण देव अंबेडकर वार्ड जगदलपुर मंडल, केदार कश्यप भानपुरी मंडल के करनदोला में, भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा के उमरिया बूथ केंद्र में सहित प्रमुख पदाधिकारी, सांसद, विधायक, अपने संसदीय व विधानसभा क्षेत्र में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *