तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग में सेवानिवृत्त अधिकारी को सम्मानित कर करते हुए किया गया विदा

Chhattisgarh

रायपुर : तीसरी वाहिनी छ सबल अमलेश्वर में सेक्सन कमांडर धनविराज तिर्की 37 वर्ष की पुलिस सेवा कर अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था,जिसमे तिर्की द्वारा अपने वक्तव्य में अपने जीवन शैली व अनुशासन में रहकर सेवा करने तथा सेवानिवृत्त होने के उपरांत खेती करने की योजना बताया गया। आईपीएस कुजूर द्वारा उनके फिटनेस की तारीफ करते हुए कहा गया आप इस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे है अपनी व्यक्तित्व के लिए आप सदैव सम्मानीत रहेंगे, आपके द्वारा किये गए सेवा अमिट है, आप देश के प्रति सेवा हेतु समर्पित थे, इस तरह स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अरविन्द कुजूर सेनानी सहित वर्षा मिश्रा उप सेनानी, अनामिका जैन, संजय दीवान, विजय तिर्की सहायक सेनानी  मिलमन मिंज,  के पी जोशी,  प्रेम लाल अहिरवार कंपनी कमांडर,  चंद्रशेखर तिवारी, सूबेदार, सारथी हज़ारी, उनि, तेजराज रिगरी, कमलेश यदु, विजय बारले, खेमलाल भुआर्य, सउनि, दिनेश कोसले एपीसी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *