मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठाठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में…श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर बार की तरह इस बार भी अलग ही अंदाज में नजर आए । आज ठाठ  छत्तीसगढ़िया रूप में नजर आए । यही कारण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुत ही चर्चा में रहते हैं। आज छत्‍तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआइ मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ये मजदूर दिवस बहुत खास हो गया है।मैने बोरे बासी खाने के लिए आह्वान किया था। आह्वान के बाद लोगों ने इसके बारे में जानकारी जुटाई। छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोरे बासी को आज देश विदेश में लोग खा रहे हैं।

आज छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रसिद्धि से बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।

इस मौके पर सीएम भूपेश के साथ मंत्री, विद्यायक, निगम मंडल, आयोग के पदाधिकारियों ने श्रम दिवस के अवसर पर एक साथ बोरे बासी खाया। बोरे बासी राज्य की संस्कृति से जुड़ा हुआ है, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में नई पीढ़ी इसे भूल रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य की संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *