आमानाका थाने में भावभीनी विदाई दी गई 

Chhattisgarh

रायपुर :  आज आमानाका थाने में सहायक उपनिरीक्षक टीकम लाल सोनी और प्रधान आरक्षक विष्णु सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में एडिशनल एसपी शहर तारकेश्वर पटेल सर, एडिशनल एसपी (पश्चिम) आकाश राव गिरिपुंजे सर, सीएसपी आजाद चौक सुश्री रत्ना सिंह मैडम (आईपीएस) और आमानाका टीआई याकूब मेमन सर उपस्थित थे सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों की

उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की पुलिस परिवार सदैव दोनों कर्मचारियों के साथ है सभी अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को श्रीफल साल और उपहार भेंट किए। दोनों कर्मचारियों ने भी अपने दीर्घकालीन सेवा अनुभवों को साझा किया और नए पुलिस कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए हिदायतें दी। कार्यक्रम का संचालन आरक्षक भारतेंद्र साहू और आभार प्रदर्शन उपनिरीक्षक राणा सिंह ठाकुर ने किया इस अवसर पर आमानाका थाना के एएसआई वर्मा सर ,एएसआई कर सर, प्रधान आरक्षक संजय सिंह सहित थाना के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *