छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 26 मार्च 2019 मंगलवार आज दोपहर कुछ देर पहले ही राजधानी गोलियों की आवाज से गूंज उठी।दिनदहाड़े पचपेड़ी नाका इलाके में एक कारोबारी सांई मोटर्स का संचालक संजय अग्रवाल पर गोलियां चलाई गई, जिसमें कारोबारी की मौत हो गयी। इलाके में खौफ का माहौल है। घटना पचपेड़ी नाका इलाके की है। जानकारी के मुताबिक गोली एक कांस्टेबल ने चलायी है, लेकिन अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आयी है।
संचालक संजय अग्रवाल रामकृष्ण हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक घटना आरोपी ने लगातार दो गोली चलाया जो संजय अग्रवाल के कंधे पर और हाथ में लगा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। साथ ही एसएसपी और आईजी भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफतार कर लिया हैै। पुलिस जांच कर रही है।