बिलासपुर : बिलासपुर में अपराधियों के हौसले किस कलर बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भरी दोपहर याद दिनदहाड़े बीच बाजार आज तीन आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी.बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी इस दौरान दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । वारदात के समय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं.. गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं..पुलिस का मानना है कि शुरवाती पूछताछ में इस गिरोह के तार उड़ीसा से जुड़े हुए है बाकी पूछताछ के बाद खुलासा हो सकेगा।
आखिर क्यों बिलासपुर में गुंडे को पुलिस की डर नहीं है, यह बिलासपुर जिले के जनता के बीच सवाल उभर कर सामने आ रही है। बिलासपुर में ही हाईकोर्ट है।