मुख्यमंत्री ने कहा, प्रशांत किशोर का मामला संगठन का, गडकरी को भोजन पर बुलाया

Uncategorized

रायपुर। कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है और पार्टी में फिर से नई जान फूंकने की कोशिश जारी है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होने गए थे। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अभी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। उसमें आज मुझे बुलाया गया था। कई विषयों पर चर्चा हुई।
दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा में सीएम ने प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने के मामले पर कहा कि वह आएंगे या नहीं आएंगे यह हाईकमान के बीच की बात है। ये संगठन का विषय है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे पर कहा, कुछ सड़कों का लोकार्पण औऱ भूमि पूजन होगा। छत्तीसगढ़ के लिए कुछ और मांगें रखी जाएंगी। मैंने गडकरी को भोजन के लिए आमंत्रित भी किया है। वहीं कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत ने परसा केते कोल खदान को निरस्त करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे को लिखी गई चिट्ठी पर कहा] मुझे इसकी जानकारी नहीं है। चिट्ठी मैंने नहीं पढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *