तिल्दा नेवरा में गांजा, नशीली टेबलेट और अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,2 किलो गांजा, 30 नशीली टेबलेट और बटनदार चाकू जब्त

Uncategorized

रायपुर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से 2 किलो गांजा, 30 नशीली टेबलेट और एक बटनदार गुप्तीनुमा चाकू बरामद किया। वहीं, महिला के पास से देशी मदिरा मसाला के 24 पौव्वे और शराब बिक्री की रकम जब्त की गई।खंडहर के पास ग्राहक तलाश रहा था युवकपुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिल्दा के देवारपारा स्थित एक खंडहर भवन के पास झाड़ियों में एक युवक प्लास्टिक की बोरी में गांजा और नशीली टेबलेट रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो गांजा, 30 नशीली टेबलेट और एक बटनदार गुप्तीनुमा चाकू बरामद किया गया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार वर्मा उर्फ लेखू (20), निवासी ग्राम घुलघुल, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 22(सी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए केंद्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया।

महिला के पास से 24 पौव्वे देशी शराब जब्तदूसरी कार्रवाई में पुलिस को नसीब ढाबा के पीछे देवारपारा, तिल्दा नेवरा में एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखे जाने की सूचना मिली। मौके पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बसंती देवार (40), निवासी देवारपारा, तिल्दा नेवरा के कब्जे से शेरा कंपनी की देशी मदिरा मसाला के 24 पौव्वे बरामद किए।

जब्त शराब की कीमत 2,400 रुपये और बिक्री की रकम 300 रुपये बताई गई है। कुल जब्ती 2,700 रुपये की है।इस मामले में महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चंचल तिवारी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *