महतारी वंदन में महिलाओं से वसूली, सरकार की वादाखिलाफी : सुरेंद्र वर्मा

Uncategorized

रायपुर/26 अक्टूबर 2026। महतारी वंदन का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को अपात्र बताकर उनसे अब तक दी गयी राशि की वसूली किया जाना महिलाओं के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय तो मुख्यमंत्री की पत्नी, मंत्री, विधायक और कलेक्टर की पत्नी तक को इस योजना का लाभ देने की बात कही। मोदी की गारंटी में वादा किया कि हर विवाहित को महतारी वंदन का लाभ दिया जाएगा, सरकार बनाने के बाद सरकारी नौकरी और इनकम टैक्स का बंधन दिया गया। अब रिकवरी का नया फरमान आया है। सरकार को अपनी पात्रता और भुगतान प्रक्रिया स्पष्ट करनी चाहिये। महिलाओं के साथ यह सरकार छल कर रही है, पहले जिनका नाम सत्यापन और केवाईसी के बाद पात्रता सूची में था, उन्हें अब अपात्र बताकर रिकवरी का नोटिस भेजना अनुचित है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि महतारी वंदन के रूप में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं पर एहसान जताना बंद करे। महतारी वंदन के नाम से 1000 देते है, बिजली बिल का दाम 5 बार में 33 प्रतिशत बढ़कार 4000 रू. महिना वसूल रहे है। भाजपा के मंत्री बोलते है शराब को बेचकर महतारी वंदन का पैसा देते है। मतलब महतारी वंदन के नाम 1000 देकर मातओं, बहनों के पति, भाईयों, बच्चों को शराबी बनाना चाहते है। शराबी बनने की कीमत लिये महिलाओं को 1000 रू. नही चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि स्व सहायता समूह का काम महिलाओं को देना बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने महिलाओं के रोजी रोटी पर लात मारा है। 1000 रू. से किसी का घर नहीं चलता है। चुनाव के समय महिलाओें को ठगने का काम किया है। पहले 70 लाख महिलाओं को पैसा दिया था अब लगभग 68 लाख महिलाओं को पैसा मिल रहा है। समय के साथ पात्र हितग्राहियो की संख्या बढ़नी चाहिये, लेकिन इस सरकार की दूरभावना से घट रही है। सरकार की नीयत में खोट दिख रहा है सरकार यह एहसान जताना बंद करे।w

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *