रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख और भाजपा संगठन की बैठकों को लेकर सियासत तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने धान खरीदी को लेकर कांग्रेस की चिंता पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में धान की कटाई कहां हुई है, यह कांग्रेस को बताना चाहिए।
सरगुजा अंचल के कुछ पठारी क्षेत्रों में कटाई शुरू हुई है, लेकिन वहां भी फसल कटने में करीब 10 दिन का समय लगेगा।मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में चिंता करने की जरूरत नहीं है।दीपक बैज पर तीखा पलटवारभाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी।
बैठक में मंत्रियों की शिकायत किए जाने संबंधी दावों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दीपक बैज ने अब राजनीति के साथ जासूसी एजेंसी भी खोल रखी है।मंत्री ने कहा कि दीपक बैज को अपने जासूसी तंत्र को दुरुस्त करना चाहिए, क्योंकि उन तक गलत खबरें पहुंच रही हैं।संगठन और सरकार के लोगों को दिया गया समयभाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की बैठकों के संबंध में मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रभारी ने संगठन और सत्ता से जुड़े सभी लोगों को समय दिया।
इस दौरान संगठन की स्थिति की संक्षिप्त जानकारी ली गई और आगे की कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया।मंत्री के इस बयान से धान खरीदी और भाजपा संगठन की बैठक को लेकर प्रदेश में चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिले हैं।