रायपुर :आज 2 दिन से छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योति ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा रायपुर पहुंच कर बहुत बड़ी खुशी हुई अच्छा लगा रायपुर से सदियों पुरानी रिश्ता है दौरे का मुख्य मकसद माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा एक सौ 12 महत्वकांक्षी जिले का दौरा करना है.केंद्र सरकार की नीति आयोग द्वारा उन महत्वकांक्षी जिलों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है केंद्र व राज्य सरकार मिलकर लोगों का उद्धार करें, तो इसी उद्देश्य से मेरा छत्तीसगढ़ प्रवास है रात्रि विश्राम राजनांदगांव में होगी वहां प्रशासन अमले से बातचीत लाभार्थी से चर्चा महिला स्व समूह सहायता के लोगों से मुलाकात योजनाओं कार्यों की समीक्षा करना है।