बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक, 10 नवंबर से लागू हुआ आदेश

Uncategorized

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी के ब्लैक मास सहित बैटरी वेस्ट और स्क्रैप के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए संबंधित वस्तुओं की निर्यात नीति में बदलाव किया है।

नए आदेश के तहत ITC (HS) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले बैटरी वेस्ट और स्क्रैप की निर्यात नीति को ‘Free’ से बदलकर ‘Prohibited’ कर दिया गया है। इसमें इस्तेमाल हो चुकी प्राइमरी बैटरी और इलेक्ट्रिक एक्यूमुलेटर के स्क्रैप भी शामिल हैं।

सरकार का यह आदेश 10 नवंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *