15 लाख का कोयला टेंडर, 36 लाख की जमीन! ठगी के आरोपों में घिरा टंडन दंप

Uncategorized

रायपुर ब्रेकिंग : कोयला टेंडर और जमीन बेचने के नाम पर ठगी, अंबेडकर टंडन और बरखा के खिलाफ एक और केस दर्ज 15 लाख में कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का दिया था झांसा, जमीन के नाम पर भी 36 लाख की ठगी का आरोप ।

शातिर ठग अंबेडकर टंडन उर्फ दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उसके खिलाफ सक्ती जिले के सक्ती कोतवाली में धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने कोयला कारोबारी किशन शर्मा को कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो टेंडर दिलाया और न ही रकम वापस की। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।वहीं, अंबेडकर टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ एक अन्य धोखाधड़ी का मामला तेलीबांधा थाना में दर्ज हुआ है। शराब कारोबारी आशीष जायसवाल की शिकायत के मुताबिक, ठग दंपती ने जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे 36 लाख रुपये लिए थे।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरखा टंडन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अंबेडकर टंडन पहले से ही बिलासपुर पुलिस की हिरासत में है।लगातार सामने आ रहे धोखाधड़ी के मामलों के बाद अंबेडकर टंडन और बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *