स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव 20 मार्च को लौटेंगे रायपुर, 21 मार्च को विभाग के बजट सत्र में विधानसभा में होंगे उपस्थित

Uncategorized

रायपुर 17 जनवरी 2022 : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव इन दिनों परिजन की अस्वस्थता के कारण दिल्ली प्रवास पर हैं, जहाँ से वह 20 मार्च को राजधानी रायपुर पहुँचकर 21 मार्च को स्वास्थ्य एवं पँचायत विभाग के बजट सत्र के लिए विधानसभा में शामिल होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने समस्त प्रदेशवासीयों के प्रति होली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि “प्रदेश के न्यूज़ पोर्टल एनपीजी के पत्रकार साथियों ने होली के उत्साह में एक समाचार चलाया है, *(बिग ब्रेकिंग: मंत्री टीएस सिंहदेव बजट सत्र में नहीं लेंगे हिस्सा, दे सकते हैं इस्तीफा… छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, पीसीसी चीफ मरकाम बोले…)* जोकि उनकी पूर्णतः होली के उत्साह में लिखा गया है और इसका वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव ने एनपीजी के पत्रकारों के होली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि हालांकि इस समाचार के अंत में स्पष्ट किया गया है कि यह केवल “होली के मूड” में लिखा गया समाचार है लेकिन ऐसे कुछ साथी जिन्होंने समाचार को पूरा नहीं पढ़ा वह लगातार फोन करके इसका स्पष्टीकरण पूछ रहे हैं। इस वजह से उन्हें स्पष्टीकरण जारी करते हुए यह कहना पड़ रहा है कि होली के इस उत्सव भरे माहौल में इस समाचार को गंभीरता से न लें, इस प्रकार की कोई भी जानकारी पूर्णतः असत्य और निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *