खैरागढ़ उपचुनाव 12 अप्रैल को मतदान, 17 मार्च से नामांकन

Uncategorized

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में उप चुनाव के लिए इससे पहले 17 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। उपचुनाव के लिए नामंकन भरने 24 मार्च अंतिम तिथि होगी। 28 मार्च तक नामंकन वापिस लेने की अंतिम तारीख होगी। 12 अप्रैल को मतदान होगा। 16 अप्रैल को मतगणना होगी। एडीशनल सीईओ शिखाराजपूत तिवारी ने बताया कि उप चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यहां पर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ से खैरागढ़ विधानसभा सीट से छजकां के देवव्रत सिंह विधायक थे। नवंबर माह में दीवाली के दिन उनकी ह्रदयाघात से निधन हो गया था। अप्रैल माह के अंत तक इस सीट में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। वहां पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन की बैठक भी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *