कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना…15 साल की सत्ता जाने पर राजेश मूणत मानसिक संतुलन खो बैठे हैं

Chhattisgarh

रायपुर : कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल की सत्ता जाते ही , पूर्व मंत्री राजेश मूणत बौखला गए हैं अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सड़क पर खुलेआम गालियां देने, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ झुमा झटकी व अभद्र व्यवहार करने के बाद अब भाजपा कार्यालय में कांग्रेस जनों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। काग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करता हूं कि शासकीय खर्च पर राजेश मूणत के मानसिक इलाज की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *