लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ड्यूटी करते समय पीएसी के सिपाही ने खुद को मारी गोली। सुबह 4:20 बजे मनोज कुमार मौर्य आरक्षी 30 बटालियन गोंडा ने किया आत्महत्या का प्रयास खुद को मारी गोली। 3 कालिदास मार्ग पर संत्री ड्यूटी करते हुए SLR से खुद को मारी गोली।आनन फानन में गंभीर गंभीर हालत में आरक्षी को ले जाया गया सिविल हॉस्पिटल जिसके बाद सिविल हॉस्पिटल से रिफर कर भेजा गया ट्रामा सेंटर आरक्षी मनोज कुमार मौर्य का की हालत गंभीर बताई जा रही है केजीएमयू में इलाज जारी।थाना गौतम पल्ली 3 कालिदास मार्ग का मामला है। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।