रायपुर। शहीद स्मारक भवन टीकाकरण केंद्र में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर कोविड अवेंजर्स की टीम आज जन-जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को मास्क, चॉकलेट और धन्यवाद कार्ड देकर प्रोत्साहित किया। इस टीम ने ‘दो डोज़ ज़िन्दगी के’ नारे के साथ भीड़-भाड़ में न जाने, व्यक्तिगत स्वच्छता सहित कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का संदेश दिया। अवेंजर्स टीम ने सभी को दोनों डोज़ और बुजुर्गों का प्रीकॉशन डोज़ लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। इस जागरूकता अभियान में अवेंजर्स ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।