बड़ी खबर : IRS अधिकारी अमित कुमार सिंगल 25 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन.

National

New Delhi : 1जून2025, बड़ी खबर,इनकम टैक्स के बड़े अफसर को घूस लेते CBI ने दबोचा.दिल्ली में तैनात वरिष्ठ IRS अधिकारी अमित कुमार सिंगल 25 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन.CBI ने आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार सिंगल (ADG, Directorate of Tax Payer Services, नई दिल्ली) और एक निजी व्यक्ति हर्ष कोटक को 25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
आरोप है कि दोनों ने शिकायतकर्ता से कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 25 लाख की पहली किश्त स्वीकार की गई.
अधिकारी ने कथित रूप से राजस्व विभाग से राहत देने के नाम पर अवैध वसूली की मांग की थी. न देने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और उत्पीड़न की धमकी दी गई थी.
CBI ने 31 मई 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *