पति पत्नी ने सगी चाची की हत्या कर दी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बालोद गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरी में जमीन विवाद के चलते हैं। पति पत्नी ने मिलकर सगी चाची की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि ग्राम खुटेरी के रहने वाले रहने वाले वेद राम निषाद का अपनी चाची से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तभी खेत में काम कर रही उसकी चाची मृतिका जैन बाईं निषाद के साथ वेद राम की पत्नी डिलेश्वरी का विवाद बढ़ गया। डिलेश्वरी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से जैन बाई की हत्या कर दी जिसके बाद वेदराम और डिलेश्वरी ने मिलकर अपनी चाची जैन बाई की लाश को झाड़ियों में छुपा दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पतासाजी के दौरान पता चला कि डिलेश्वरी निषाद और उसके पति वेदराम दोनों ने मिलकर अपनी चाची जैन बाई की हत्या कर दी। जिससे पुलिस ने दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *