रायपुर। महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे को विभाग ने निलंबित कर दिया गया है। खाद्य विभाग के अपर संचालक राजीव कुमार जायसवाल ने जारी आदेश में कहा है कि जिला कलेक्टर द्वारा मिली रिपोर्ट में साेशल मीडिया में सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे के द्वारा महात्मा गांधी के संबंध में अपमान और निंदाजनक टिप्पणी किए जाने का जिक्र किया गया है। कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर सहायक खाद्य अधिकारी को निलंबित किया जाता है। दुबे का मुख्यालय इस दौरान कबीरधाम जिले में होगा। बताया जाता है कि सभी जिलों में सोशल मीडिया में किए जाने वाले पोस्ट के निगरानी के लिए एक समिति बनी है, जो ऐसे मामलों में कार्रवाई की अनुसंशा करती हैं।