हरीश साहू ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान

Madhyapradesh

अरुण गुप्ता : सीधी : MP : जिला अस्पताल सीधी में प्रसूता सुनीता वर्मा निवासी बैरिहा तहसील बहरी का प्रसव हेतु तुरंत ऑपरेशन किया जाना आवश्यक था ।ऐसे स्तिथी में प्रसूता को कहीं ब्लड नही मिल रहा था स्तिथी की गंभीरता को देखते हुए सांसद कार्यालय सीधी में कम्प्यूटर आपरेटर का कार्य वाले हरीश साहू आगे आये और ब्लड डोनेट कर प्रसूता की जान बचाई ।हरीश के इस नेक कार्य पर भा ज पा कार्यकर्ताओ सहित आमजन मानस ने प्रसन्न्ता व्यक्त किये हैं।हरीश ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि गंभीरावस्था में प्रसूता सुनीता वर्मा को जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया था जिनका ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव होना था जिनको शरीर मे रक्त की कमी से रक्त की जरूरत पड़ गई सुनीता के परिजन पहले ब्लड बैंक गए जिनको ब्लड नही मिल पाया तब वो हमारे आफिस में आये और रक्त दिलवाए जाने की बात कही चूंकि सुनीता के पति रक्त इसलिये नही दे पा रहे थे कि उनका होमोग्लोबिन 12.6 प्वाइंट से कम था जबकि शरीर मे कम से कम होमोग्लोबिन 12 .6प्वाइंट होना चाहिए इसके बाद पुनः वो वापस लौटकर ब्लड बैंक गए तो उन्हें ब्लड नही मिल पाया फिर हमने खुद जिला अस्पताल जाकर ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव रक्त दान किया महिला को भी बी पॉजिटिव रक्त की ही आवश्यकता थी जिंदगी और मौत के बीच जूझ महिला को रक्त मिल जाने से सफल ऑपरेशन के माध्यम प्रसव हुआ जहाँ जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जिसकी जानकारी पाकर मुझे खुशी है।वहीं मानवता की मिशाल पेश करने वाले हरीश की चहुं ओर लोगों द्वारा प्रशंशा की जा रही है हरीश की माने तो रक्तदान महादान होता है जब कभी भी ऐसी विपदा पड़े युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए रक्त दान करने से कमजोरी नही होती ,रक्तदान से शरीर मे नए रक्त का संचार होता है ,एवं शरीर भी स्वस्थ रहता है ।हरीश के रक्तदान करते समय कुचवाही मंडल की भा ज पा उपाध्यक्ष उमा तिवारी,महिला मोर्चा की मीनाक्षी मिश्रा ,अक्षय तिवारी, नीरज सहित अन्य लोग उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *