रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों को दिल्ली बुलाया है। उनके बुलावे पर विधायक दिल्ली रवाना भी हो गए हैं. जिनका दिल्ली बुलावा आया है, उनमें कई वरिष्ठ विधायक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को संगठन और चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में इन विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दिल्ली में विधायकों से चर्चा के बाद उनकी आगामी चुनावों में भूमिका स्पष्ट हो सकती है। दिल्ली रवाना होने से पहले कुलदीप जुनेजा ने कहा, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय करेंगी।
इन नेताओं को दिल्ली बुलावा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक सत्यनारायण शर्मा, भुवनेश्वर सिंह बघेल, इंद्रशाह मांडवी, कुलदीप जुनेजा, राजमन बेंजाम, रेखचंद जैन, लक्ष्मी ध्रुव, विनोद चन्द्राकर, गुलाब क मरो, रामकुमार यादव, अरुण वोरा को दिल्ली बुलाया गया है। इनके अलावा संगठन के नेता लक्ष्मण पटेल, मोतीलाल देवांगन, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, प्रेमचंद जायसी, चैतराम साहू, चुन्नीलाल साहू, जनकराम वर्मा को दिल्ली बुलाया गया है। सभी की बैठक दिल्ली के दस जनपथ में प्रियंका गांधी के साथ प्रियंका लेंगी बैठक
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संगठन के नेता राजेश तिवारी व उनकी टीम पहले से ही यूपी चुनाव को लेकर ट्रेनिंग कैंप अलग-अलग जिलों में चला रही है।