मौसम विभाग ने किया अलर्ट.. प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी से अति भारी वर्षा होने की जताया संभावना

Chhattisgarh

रायपुर : मौसम विभाग ने किया अलर्ट छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है और कई जगह में हल्की छीटें पड़ने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने किया अलर्ट

मौसम विभाग के अधिकारी एच पी चंद्रा ने कहा कि एक सुस्पष्ट चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। मानसून द्रोणिका बहराइच, वाराणसी से होते हुए दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व दिशा की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी बारिश चमक गेराज हो सकती हैै औ कई जगह हल्की बारिश होने कीी संभावना है। प्रदेश के कई जिले में  कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आज 27 अगस्त को प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में मुख्यतः भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

कल दिनांक 28 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी अति भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 अगस्त को प्रदेश के उत्तर पश्चिम में स्थित जिले (बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिले ) और इससे लगे जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *