hns 24news.com के खबर पर, म प्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया तुरंत एक्शन

Madhyapradesh

अरुण गुप्ता : सीधी : म प्र के सीधी के खबर जनहित से जुड़े मुद्दे को hns 24news.com ने बखूबी से प्रकाशित किया है, जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को hns24 news.com के खबर का बड़ा असर हुआ और मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन ली व  कार्यवाही के निर्देश दिए।

जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रभारी मंत्री को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने का आदेश दिए हैं साथ ही प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने का प्रदेश के मुखिया ने आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में लापरवाही तथा डॉक्टरों में सिविल सर्जन के प्रति भारी आक्रोश है तो वहीं गैर जिम्मेदाराना तरीके से  कड़कड़ाती ठंड में भी मरीजों को चादर तथा कंबल नहीं मिलने को लेकर hns 24news.com एक जिम्मेदार होने के नाते “कोरोना से पहले अस्पताल हुआ बीमार, उपचार करो सरकार” बीते दिन में प्रकाशित किया था,जिस पर से हेल्थ कमिश्नर तथा डायरेक्टर ने जांच करने का आश्वासन दिया था। बीते 07 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभारी मंत्री को जांच का जिम्मा सौंपी, 1 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टर को 3 महीने से सिविल सर्जन की तानाशाही से वेतन नहीं मिल पाया है तो वही शासकीय कमरा आवंटन में भी स्वस्थ कर्मियों में काफी आक्रोश है। अस्पताल की व्यवस्था पहले ही भगवान भरोसे है देखना यह होगा कि सिविल सर्जन डॉ एसबी खरे पर कोई कार्रवाई होती है एवं अस्पताल की व्यवस्था दुरस्त होती है या फिर कोरम पूर्ति होगी यह एक बड़ा सवाल है।

hns 24news.com ने हमेशा जन हित से जुड़े मुद्दे को हमेशा बखूबी से प्रकाशित किया है और आगे भी करते रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *