पारस राठौर : बादपुर : जिला कांग्रेस कमेटी मन्दसौर के निर्देशानुसार अंतर्गत संजीत ब्लाक द्वारा आज दिनांक 6 दिसंबर को गांव डोरवाड़ा में ब्लाक स्तरीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर अशोक खींची द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की तस्वीर को माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई, वही उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबासाहेब के कार्यों एवं जीवनी पर प्रकाश डाला इस अवसर पर संजीत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शितलसिंह बौराना , अशोक खींची पूर्व जिला पंचायत सदस्य , गोपाललाल , लालसिंह चौहान , कृपाराम कचरुलाल ,बद्रीलाल गुर्जर , जगदीश मालवीय भंवरलाल , मुकेश नागुलाल , मनोहर लाल ,अनिल , श्रीमती रानी खींची , कैलाश मालवीय, दशरथ मालवीय ,शंकरलाल परमार ,रामगोपाल ,प्रेमदास ,मोतीलाल राठौर विनोद मालवीय ,कारुलाल उपस्थित थे आभार गोपाल राठौर ने माना।