चिल्ला चिल्ला कर जवानों के परिजन कह रहे हैं , सुनो सरकार हमारी दर्द

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रायपुर के सड़कों पर आज  अलग ही नजारा था,24 घंटे ड्यूटी करने वाले पुलिस जवान के परिवार सरकार से गुहार लगा रहे थे अपने विभिन्न मांगों को लेकर।

एक बार फिर से रोड की लड़ाई लड़ते नजर आए । पुलिस जवान जो रक्षक है, जिनके चलते आज सभी जनता चैन की नींद सोते है। उन्हीं पुलिस जवान के परिवार सरकार से नाराज हैं ।

पुलिस के परिवार अपने नन्हें नन्हें बच्चों को गोद में लेकर आज रोड की लड़ाई एक बार फिर से लड़ते नजर आए, नया रायपुर के पुलिस मुख्यालय का घेराव करने के लिए प्रदेश भर से करीबन 2000  पुलिस परिवार आज प्रदर्शन में पहुंचे थे जो अलग-अलग जगह में रुके हुए थे।

नया रायपुर के पुलिस मुख्यालय का घेराव किया गया इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले अपने ही परिवार जन को रोकने के लिए झुमा झटकी के साथ रोका गया और उन्हें थाने भी ले जाया  गया, यह पुलिस परिवार जो किसी पुलिस के पत्नी , तो कोई बहन तो कोई मां तो कोई बहु । ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने पुलिस परिवारों के साथ मजबूरन कड़ाई से पेश आना पड़ा। ड्यूटी में तैनात पुलिस ने पुलिस परिवारों को  प्रदर्शन करने से मना की और उनको राजधानी रायपुर के प्रदर्शन सप्रे शाला के पास स्थल भेजा गया।

पुलिस परिवार का कहना है कि जो अपनी नींद कुर्बान कर परिवार से दूर अपने बीवी बच्चों ,मम्मी पापा की खुशियों को छोड़ कर देश के लिए ड्यूटी करते है ,उन्हें ड्यूटी के हिसाब से वेतन नहीं मिलती है , 2800/रुपए पेय ग्रेड नही दी जा रही है, साप्ताहिक छुट्टी नही मिल रही ,8 घंटे के बजाय 24 घंटे ड्यूटी करना पड़ रहा है। आखिर पुलिस भी एक इंसान हैं, उनके ड्यूटी के हिसाब से उनको सैलरी  दी जानी चाहिए।

पुलिस परिवार का यह भी कहना है कि उनकी अठाईस सौ पे ग्रेड की मांग पर कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाने से पहले  वादे की थी कि छ ग में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरी करेगी मांग  लेकिन अब 3 साल होने को आया सरकार को कुछ भी मांग नहीं पूरा किया।  वही पुलिस जो अपनी जान को जोखिम में डालकर, अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में लगे हैं उन्हीं के परिवार सरकार से नाराज चल रहे हैं, अपने विभिन्न मांगों के  साथ प्रदर्शन कर रहे हैं,हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

पुलिस परिजनों का कहना है कि पुलिस परिवार के साथ सौतेला व्यवहार हो रही है और वे चिल्ला चिल्ला कर जवानों के परिजन गुहार लगा रहे हैं सरकार से और बोल रहे हैं कि सुनो सरकार हमारी दर्द।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *