मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित

Chhattisgarh

रायपुर 27 नवंबर 2021/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायपुर संभाग एवं जिले में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है।

संभाग स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति में संभाग आयुक्त  ए.के टोप्पो अध्यक्ष है। संयुक्त संचालक जनसंपर्क  पंकज गुप्ता सदस्य-सचिव तथा दैनिक समाचारपत्र पत्रिका रायपुर के वरिष्ठ संवाददाता जितेन्द्र दहिया सदस्य बनाए गए हैं। जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार है। सहायक संचालक जनसंपर्क लक्ष्मीकांत कोसरिया सदस्य-सचिव तथा दैनिक समाचार पत्र नवभारत के वरिष्ठ संवाददाता भोलाराम सिन्हा सदस्य बनाए गए हैं। जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के द्वारा पेड न्यूज की जांच के साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया आदि की भी निगरानी रखी जाएगी। इसी तरह निर्वाचन से जुड़े विज्ञापन एवं मुद्रण संबंधी कार्यो की संवीक्षा एवं आवेदनों का निपटारा भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *