केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली पीएम आवास योजना का लाभ प्रदेश सरकार की वजह से गरीबों को नहीं मिल रहा : लता उसेंडी

Chhattisgarh

रायपुर/सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज सूरजपुर जिले में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह  ने कहा कि आज प्रदेश में हर तरफ लूट हत्या डकैती चोरी बलात्कार छेड़छाड़ जैसी घटनाएं घटित हो रही है और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हैं मोदी जी पेट्रोल डीजल के कीमत को घटाकर आम जनता को राहत पहुंचाई है वहीं प्रदेश की सरकार बड़ी-बड़ी बड़ी-बड़ी डींगे हांकने के बाद पेट्रोल और डीजल में मात्र 78 पैसे एवं 1.44 रुपये की कमी करके साफ तौर पर बता दिया है कि उन्हें जनता से ही कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा पात्रे ने कहा कि महिलाएं शक्ति का दूसरा रूप है अगर वह कुछ ठान लेती है तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता को बताना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता की सुध लेने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेश में जाकर वहां के किसानों को आत्महत्या के मुआवजे के रूप में 50 50 लाख रुपए देकर आते हैं और अपने प्रदेश के किसानों की स्थिति को देखने का समय प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास नहीं है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को नहीं दिला पाई। उन्होंने कहा कि गरीबों को मिलने वाला छत भी सरकार की लापरवाही की वजह से नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है। गरीबों को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।प्रदेश अध्यक्ष  शालिनी राजपूत ने अपने-अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कमर कस ले महिलाएं आने वाले समय में कांग्रेस की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएगी। महिलाएं समाज में धैर्य सजगता और निडरता के साथ अपना कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे और आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाएं अपना अहम योगदान प्रदान करेंगे।

रामसेवक पैकरा  ने अपने उद्बोधन में संगठन के महत्व और विशेषता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव महामंत्री चंपा देवी ने रखा ने रखा जिसका समर्थन  सुषमा खलखो ने किया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष  ममता साहू  ने शोक संदेश का वाचन किया। मंच संचालन महामंत्री विभा अवस्थी ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  लता उसेंडी राष्ट्रीय किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री पिंकी ध्रुव शाह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य महिला मोर्चा पूजा विधानी.. पूर्व विधायक .सुनिति राठिया, सरोज बंजारे.. रामसेवक पैकरा  भैया लाल राजवाड़े ज बाबूलाल बाबूलाल भाई राजा पांडे  लखन  राम कृपाल. साहू.. भीमसेन गोयल अनिल सिंह मेजर, रामसेवक पैकरा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा  पूजा विधानी पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव शाह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  लता उसेंडी  केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा  सीमा पात्रे पूर्व विधायक सुनीति राठिया सरोजनी बंजारे, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत महामंत्री चंपा देवी विभा अवस्थी बाबूलाल भाई जी राजा पांडे जी लखन देवांगन  पहुंच योग्य रामकृपाल साहू भीमसेन गोयल अजय गोयल अनिल सिंह मेजर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत  महामंत्री चंपा देवी पवाले, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलको ममता साहू रेखा मेश्राम भावना बोरा, संगीत शर्मा, शीतल नायक, हेमलता शर्मा, डॉ किरण, बघेल, किरण भादुरिया,प्रदेश कार्य समिति सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी जिले की जिला अध्यक्ष, उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *